नगराम/लखनऊ : शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ के प्रोफेसर नज़र सिब्तैन ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि आज की दुनिया में जो भी बड़ी कामयाबी इंसानियत, हक़ और इस्लाम को मिल रही है, वह Imam Husain और कर्बला के अज़ीम पैग़ाम का ही नतीजा है।

उन्होंने कहा कि आशूरा-ए-कर्बला की रूहानी छांव में इंसानियत को एक बार फिर कामयाबी हासिल हुई है और आज पूरी दुनिया में इमाम हुसैन(अ.स) का पैग़ाम इंसाफ, सच्चाई और इंसानियत के लिए बुलंद हो रहा है।
प्रो. सिब्तैन ने अपने बयान में कहा कि रब्बे करीम ने एक बार फिर ‘हैदर वालों’ के ज़रिये ‘खैबर वालों’ पर फत्ह-ए-मुबीं अता की है। जिस तरह मारेका-ए-खैबर में हक़ की जीत हुई थी, उसी तरह आज भी 40वें दिन मुकम्मल कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने इस कामयाबी को अल्लाह का करम बताते हुए कहा कि यह साबित करता है कि असली रहबर किस तरह अपनी क़ौम और मुल्क की सही रहनुमाई करता है।
साथ ही उन्होंने Ayatollah Ali Khamenei की शहादत का ज़िक्र करते हुए कहा कि “उनका लहू रंग लाया और मिल्लत-ए-ईरान के ज़रिये दुनिया-ए-इंसानियत को एक अज़ीम कामयाबी नसीब हुई।” अंत में उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि यह सरफराज़ी आगे भी कामयाबियों और ताक़त का ज़रिया बने, और पूरी दुनिया में हक़ व इंसाफ का परचम इसी तरह बुलंद होता रहे।
प्रो. नज़र सिब्तैन ने इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरी उम्मत को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश की।
